“रीठी में शिक्षा का महोत्सव: बिलहरी स्कूल में हुआ भव्य प्रवेश उत्सव 2026-27, विद्यार्थियों का हुआ जोरदार स्वागत” 

कटनी।।रीठी जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरी में बुधवार को प्रवेश उत्सव 2026-27 बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश साहू ने की कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों,शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शिक्षा के उज्जवल भविष्य की कामना की इसके बाद विद्यालय में नवप्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

छात्रों के माथे पर चंदन का तिलक लगाया गया, उन पर पुष्प वर्षा की गई और उन्हें फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस आत्मीय स्वागत से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र तिवारी एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि —”शिक्षा ही समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ऐसे प्रवेश उत्सव बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।”

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण बन गया।

यह प्रवेश उत्सव न केवल नए छात्रों के लिए एक यादगार शुरुआत बना, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता और समर्पण का भी प्रतीक बनकर सामने आया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING