“अधिवक्ता संघ को बड़ी सौगात: महिला अधिवक्ताओं के लिए बनेगा अलग कक्ष, सांसद विवेक तंखा ने दिए ₹5 लाख” 

कटनी। जिला अधिवक्ता संघ कटनी के लिए आज एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा से मुलाकात कर महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से कक्ष एवं बैठने की व्यवस्था की मांग रखी।

इस महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद विवेक तंखा ने तत्काल 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। यह राशि महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष कक्ष और बेहतर बैठक व्यवस्था तैयार करने में उपयोग की जाएगी।

इस घोषणा के बाद जिला अधिवक्ता संघ सहित महिला अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने सांसद विवेक तंखा का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को महिला अधिवक्ताओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह पहल न केवल महिला अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी, बल्कि न्याय व्यवस्था में उनकी भागीदारी को भी और सशक्त बनाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING