“रोशन नगर में युवक आग से झुलसा, हालत गंभीर—जांच में जुटी पुलिस” 

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के रोशन नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक के आग से झुलसने की खबर इलाके में फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग रोशन नगर मल्टी रोड स्थित डॉ. किदवई के पीछे बने युवक के घर के बाहर इकट्ठा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग से गंभीर रूप से झुलसे युवक की पहचान कमल विश्वकर्मा (25 वर्ष), पिता भागीरथ विश्वकर्मा, निवासी रोशन नगर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

           राजू जायसवाल स्थानीय नवासी

फिलहाल युवक के आग से झुलसने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और बीते कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी।

इधर, एनकेजे थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING