“आसरा बाल गृह का औचक निरीक्षण, योजनाओं की धीमी प्रगति पर सख्त निर्देश” 

कटनी में महिला एवं बाल विकास विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला, जहां जबलपुर संभाग के निर्देश पर अधिकारियों ने बाल गृह से लेकर योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी।

कटनी। संभागायुक्त जबलपुर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, जबलपुर उषा सिंह सोलंकी ने कटनी प्रवास के दौरान आसरा बाल गृह का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय के साथ बाल गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 35 बच्चे दर्ज पाए गए। संयुक्त संचालक ने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने तथा उनके समुचित पुनर्वास के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
साथ ही प्री-एडॉप्शन से वापस आए बालक शिवा के पुनर्वास के लिए भी प्रयास तेज करने पर जोर दिया गया।

इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन योजनाओं में प्रगति कम पाई गई, उनमें शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके व्यावहारिक समाधान भी सुझाए गए। संयुक्त संचालक ने सभी अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING