मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज की भव्य शोभायात्रा, कटनी से सिलौंडी-नेगाई तक उमड़ा जनसैलाब

कटनी शहर के प्रमुख हृदय स्थल सहित सिलौंडी और नेगाई में साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कटनी के शहरी क्षेत्र में यह यात्रा गटरघाट से प्रारंभ होकर शेर चौक, झंडा बाजार, सुभाष चौक और मिशन चौक होते हुए पुनः गटरघाट पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में साहू समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।

वहीं सिलौंडी में शिव मंदिर झंडा चौक से शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो सोसायटी मार्ग, बस स्टैंड और शिव चौक से होते हुए मुख्य मार्ग के रास्ते नेगाई के खेरमाता मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

शोभायात्रा के समापन पर मां कर्मा देवी के जीवन, भक्ति और सामाजिक कार्यों को याद किया गया। मां कर्मा देवी बाई साहू समाज की आराध्य देवी मानी जाती हैं। उनका जन्म वर्ष 1615 में राजस्थान के नागौर जिले के कलवा गांव में हुआ था। वे भगवान कृष्ण की परम भक्त थीं और उन्होंने अपना जीवन भक्ति, सेवा और समाज के दीन-दुखियों की सहायता में समर्पित कर दिया।

मां कर्मा देवी की जयंती चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि उनकी पूजा-अर्चना करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और समाज में सुख-शांति व समृद्धि का संचार होता है।

इस यात्रा में साहू समाज के महिला परुष एवं बच्चों की भारी सख्या में मौजूदगी रही

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING