होली पर महापौर प्रीति सूरी का संदेश – प्रेम, पर्यावरण और जिम्मेदारी के साथ मनाएं रंगों का त्योहार” 

 

कटनी, 2 मार्च — रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर कटनी की महापौर प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

यह पर्व भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा को दर्शाता है, जहां विविधता में एकता और परस्पर सम्मान की भावना सर्वोपरि रहती है होली हमें पुरानी कटुताओं को भुलाकर नई ऊर्जा, नए उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
महापौर ने कहा कि होली का रंग तभी सच्चा माना जाएगा, जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे त्योहार को गरिमा और मर्यादा के साथ मनाएं तथा ऐसा कोई भी व्यवहार न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने, प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग करने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की साथ ही नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का आग्रह भी किया।

महापौर ने जानकारी दी कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता का संदेश देता है। यह अवसर है जब समाज में भाईचारे, सहयोग और विश्वास की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।

अंत में महापौर ने कामना की कि रंगों का यह महापर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, और नगरवासी एकता व जिम्मेदारी के साथ होली मनाकर शहर को स्वच्छता और विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING