नगर निगम में सख्ती: राजस्व वसूली में लापरवाही पर 6 कर्मचारियों पर कार्रवाई

कटनी — वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए नगर निगम में राजस्व वसूली कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। कटनी नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए 6 कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं।

निगमायुक्त ने दो सहायक राजस्व निरीक्षकों की वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से असंचयी रूप में रोकने के आदेश जारी किए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 3 एवं 39 के वसूली कर्ताओं तथा वार्ड क्रमांक 4 एवं 43 के सहायक राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
निगमायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्व वसूली ही नगर निगम के विकास कार्यों की आधारशिला है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वसूली दल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ वसूली कार्य सुनिश्चित करें उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में यदि लापरवाही पाई गई तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING