
newsvoiceofindia/
कटनी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का कटनी आगमन पर पन्ना मोड़ में भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पुष्पमालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर रीना बौरासी सेतिया ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रदेश भर में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए सतत संघर्ष करती रहेंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को कांग्रेस की प्राथमिकता बताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने सौम्या राँधेलिया की निरंतर सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीनाक्षी बालवी, रश्मि अग्रवाल, माया चौधरी, निरा सोनी, लता खरे, मुमताज बानो, अस्मिता ठाकुर, कल्पना सेन, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा, वरिष्ठ नेता कमल पांडे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, सचिन गर्ग, एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय खटिक, विजयमंगल चौधरी, श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में महिला शक्ति और संगठन की एकजुटता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।








