मध्यप्रदेश के पर्यटकों के लिए IRCTC लाया ‘Europe with UK’ अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज

 

आईआरसीटीसी ने जून 2026 के लिए ‘Europe with UK’ प्रीमियम टूर पैकेज किया लॉन्च

जबलपुर। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा मध्यप्रदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज ‘Europe with UK’ लॉन्च किया गया है। यह पैकेज 09 जून 2026 से प्रारंभ होगा। 15 रात एवं 16 दिन की अवधि वाले इस पैकेज में पर्यटकों को यूरोप के प्रमुख देशों की यात्रा कराई जाएगी।

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया और इटली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण शामिल है। यात्रा के दौरान लंदन आई, एफिल टॉवर, लूव्र म्यूज़ियम, माउंट टिटलिस, लुसेर्न झील, राइन फॉल्स, वेटिकन सिटी तथा कोलोसियम जैसे प्रमुख आकर्षणों का अवलोकन कराया जाएगा।

पैकेज में रिटर्न एयर टिकट, 3-स्टार होटलों में ठहराव, सभी भोजन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, क्रूज़ यात्रा, यूके एवं शेंगेन वीज़ा शुल्क (सामान्य), ट्रैवल इंश्योरेंस तथा IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं सम्मिलित हैं।

यह टूर 34 सीटों के साथ संचालित किया जाएगा। यात्रा इंदौर एवं भोपाल से दिल्ली होते हुए प्रारंभ होगी। पैकेज की शुरुआती कीमत ₹4.77 लाख प्रति व्यक्ति है (टीसीएस अतिरिक्त)। यात्रा की तिथि से कम से कम छह माह वैध पासपोर्ट अनिवार्य है। वीज़ा जारी होना संबंधित दूतावास की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।

बुकिंग IRCTC के अधिकृत टूरिज्म कार्यालयों में प्रारंभ हो चुकी है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग हेतु संपर्क करें

इंदौर:  0731-2522200, 8287931711, 8287931624, 8287931729
भोपाल: 7021092912, 8287931726
जबलपुर: 9321901832, 7021091459
नागपुर: 7021092912, 9321901862

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING