
जबलपुर से बड़ी खबर…होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के लिए सोगरिया यानी कोटा और दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,
सोगरिया (कोटा)–दानापुर–सोगरिया (कोटा) के बीच यह होली स्पेशल ट्रेन कुल दो-दो फेरे लगाएगी। यह विशेष गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
डिटेल सेक्शन – ट्रेन नंबर 09821: गाड़ी संख्या 09821 दिनांक 28 फरवरी 2026 और 07 मार्च 2026, शनिवार को सोगरिया (कोटा) से रात 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना,अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ठहराव लेती हुई अगले दिन रात 11 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी। डिटेल सेक्शन – ट्रेन नंबर 09822 (रिटर्न): वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09822 दिनांक 02 मार्च 2026 और 09 मार्च 2026, सोमवार को दानापुर से रात 1 बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, अशोक नगर, गुना, रूठियाई, छबड़ा गुगोर, सालपुरा और बारां स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 1 बजकर 10 मिनट पर सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी।
कोच और सुविधा जानकारी:
इस होली स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए
कुल 22 कोच लगाए गए हैं। जिसमें वातानुकूलित प्रथम सह तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी
सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।
रूट की अहम जानकारी: यह विशेष ट्रेन
बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना,
अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना,
मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर,
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा
स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
यात्रियों से अपील:
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि
यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
enquiry.indianrail.gov.in
या फिर एनटीईएस मोबाइल ऐप के माध्यम से अवश्य जांच लें।





