“पुलिस पर गंभीर आरोप: पति-पत्नी विवाद के बाद थाने ले जाकर मारपीट, पीड़ित का दावा—एक कान से सुनाई देना बंद,,माधवनगर थाना क्षेत्र का मामला, जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित, जांच की उठी मांग

कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक आम नागरिक ने पुलिस पर थाने के अंदर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला हाउसिंग बोर्ड बजरंग कॉलोनी निवासी उमाशंकर केवट (उम्र लगभग 45 वर्ष) से जुड़ा है, जो फिलहाल कटनी के शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, उमाशंकर केवट का अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। विवाद के बाद मामला माधवनगर थाने तक पहुँचा। यहीं से पीड़ित के आरोपों ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर मोड़ दे दिया।पीड़ित उमाशंकर केवट का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई, जहाँ उसके साथ मारपीट की गई। उमाशंकर का कहना है कि पुलिस की कथित मारपीट के बाद उसके एक कान से सुनाई देना लगभग बंद है, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।अस्पताल में भर्ती पीड़ित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया था, फिर भी उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। पीड़ित का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह उच्च अधिकारियों और मानवाधिकार आयोग तक शिकायत करेगा।

उमाशंकर केवट पीड़ित आरोप लगाता 

वहीं दूसरी ओर, इस पूरे मामले ने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या थाने के अंदर बल प्रयोग किया गया, और यदि हाँ, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
फिलहाल इस मामले में माधवनगर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीड़ित निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा हैं।अब जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इस गंभीर आरोपों वाले मामले में क्या कदम उठाता है

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING