“शासकीय गेहूं चोरी का बड़ा खुलासा, बरही पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, पिकअप वाहन जब्त” 

कटनी। बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुरमी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से हुए शासकीय गेहूं चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर बरही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर चार आरोपियों एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लुरमी निवासी राकेश्वकी राय पति रामेश्वर राय (49 वर्ष) ने थाना बरही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम लुरमी की शासकीय उचित मूल्य दुकान, जो श्री गणेशाय नमः स्व सहायता समूह द्वारा संचालित है, उसमें रखे गेहूं एवं चावल की बोरियां चोरी हो गई हैं।

बताया गया कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को दुकान में शासकीय गेहूं व चावल की बोरियां रखी गई थीं। दुकान बंद थी और चाबी शिकायतकर्ता के पास थी। 27 जनवरी 2026 की सुबह दुकान की खिड़की की रॉड टूटी मिली, जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने चैनल गेट व खिड़की तोड़कर लगभग 140 बोरी गेहूं चोरी कर ली इसके पूर्व भी 7 जनवरी 2026 की रात दुकान से 80 बोरी गेहूं व चावल चोरी हो चुकी थी। कुल मिलाकर 89 क्विंटल गेहूं और 28 क्विंटल चावल, यानी 117 क्विंटल शासकीय अनाज चोरी हुआ था।

पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया 

प्रदीप कचेर (27 वर्ष), निवासी रोहनिया, थाना बड़वारा
लाल गोविंद उर्फ लाले कुशवाहा (22 वर्ष), निवासी मझगवा, थाना बड़वारा
ताहिर अंसारी (26 वर्ष), निवासी भूडसा, थाना बड़वारा
मुकेश कुमार रजक (33 वर्ष), निवासी भूडसा, थाना बड़वारा

एक अपचारी बालक शामिल

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में रोशन सिंह, गगन सिंह एवं राघवेंद्र सिंह भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं।

आरोपियों से बरामदगी

पुलिस ने चोरी गया शासकीय गेहूं बरामद कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP54 ZA 6724 को भी जब्त किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक अतुल तिवारी, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव एवं विवेक यादव की अहम भूमिका रही

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING