
newsvoiceofindia/
कटनी।विजयराघवगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल देवसरी में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभाओं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विंग्स थिएटर द्वारा एक दिवसीय रंगमंचीय नाटक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का संचालन युवा रंगकर्मी एवं अभिनेता हिम्मत गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को थिएटर, अभिनय, गीत, संगीत, नृत्य, फिल्म निर्माण तथा कला संवाद जैसे विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई हिम्मत गोस्वामी ने विद्यार्थियों को बताया कि अभिनय केवल मंच पर प्रस्तुति देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, आत्मअनुशासन, समूह कार्य और संवाद कौशल को मजबूत करने की प्रभावी कला है।
उन्होंने तात्कालिक अभिनय (इम्प्रोवाइजेशन) और सीन वर्क के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में स्वयं को ढालने का अभ्यास कराया। विद्यार्थियों ने समूहों में मिलकर छोटे-छोटे नाट्य दृश्य तैयार किए और मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत भी किए।
इस दौरान उन्हें मंच पर खड़े होने का आत्मबल, संवाद की स्पष्टता, चेहरे के हाव-भाव, आवाज के उतार-चढ़ाव और शारीरिक मुद्राओं के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझाया गया कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, गीत, लोक नृत्य और पारंपरिक संगीत की भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं हिम्मत गोस्वामी ने कहा कि रंगमंच व्यक्ति को समाज से जोड़ता है और उसे संवेदनशील बनाता है। थिएटर जीवन को देखने का एक नया दृष्टिकोण देता है और भीतर छिपी भावनाओं को पहचानने व अभिव्यक्त करने का साहस प्रदान करता है। इस कार्यशाला से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की स्पष्ट वृद्धि देखने को मिली। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हिम्मत गोस्वामी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में सृजनशीलता और आत्मबल की नई ऊर्जा भरती हैं।शिक्षकों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटक, अभिनय, कविता वाचन और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने बताया कि इस कार्यशाला ने उन्हें जीवन को देखने की नई दृष्टि दी है और स्वयं को खुलकर अभिव्यक्त करने का साहस प्रदान किया है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रस्तुतियों में सहयोग








