साइड देने के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक पर चाकू से हमला — गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र इंडिया होटल के पीछे रहने वाले युवक का क्षेत्र में मोटरसाइकिल में कट करने मारने को लेकर विवाद हो गया मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में तब्दील हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंडिया होटल के पास बाइक सवार युवकों के बीच ‘साइड लेने के दौरान विवाद शुरू हुआ और इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे इंडिया होटल के पास सड़क पर वाहन साइड देने एवं कट मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। शुरुआत में हुई नोकझोक हुई कुछ ही छड़ों में विवाद उग्र हो गया इसी दौरान दूसरे पक्ष के 3 से 4 युवकों ने आशीष पटेल नामक युवक पर कुठला थाना क्षेत्र के पुरेनी के पास धारदार हथियार से हमला कर दिया, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। संयोगवश उसी समय वहां से गुजर रहे कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए घायल आशीष को अपनी गाड़ी से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

फिलहाल घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में कर रही है।

Leave a Comment

“विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही से चार एल्डरमैनो कि घोषणा प्रखर समाजसेवी रजनीश नामदेव को मिला जन समस्याओं कि आवाज उठाने का अवसर”…  “नगर विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर नगर वासियों में खुशी कि लहर” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING