
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र नगर परिषद बरही के लिए एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) की घोषणा कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार बरही नगर के चार लोगों को एल्डरमैन के रूप में मनोनीत किया गया है। इनमें नगर के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और पार्टी के प्रति निष्ठावान व गरिमामय ढंग से अपनी बातों को रखने वाले प्रखर समाजसेवी रजनीश नामदेव का नाम भी शामिल है। जिनके द्वारा जनहित के मुद्दों को पटल में शामिल करने कि सामर्थता है ऐसे नगर वासियों के जन हितैषी एवं विकास वादी रजनीश नामदेव को हृदय कि गहराइयों से नगर वासियों कि उम्मीदें जागृत हो उठी है कि जिन भावनाओं के अनुरूप कार्य करेंगे ।
नगर में खुशी का माहौल
रजनीश नामदेव को एल्डरमैन बनाए जाने की खबर सामने आते ही नगर में खुशी का माहौल देखा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि वे नगर की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पहले से ही जनहित के मुद्दों पर रहे सक्रिय
बताया जाता है कि पद मिलने से पहले भी रजनीश नामदेव नगर के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। नगर हित से जुड़े विषयों को लेकर वे समय-समय पर शासन और प्रशासन को पत्राचार कर समस्याओं के समाधान की मांग करते रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए अब उन्हें एक सशक्त मंच मिला है, जिससे वे नगर की समस्याओं को और प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे।
जिम्मेदारी भरा होता है एल्डरमैन का पद
नगर के जागरूक समाजसेवी एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) का पद अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है, जो नगर के विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनभागीदारी से सीधे जुड़ा रहता है। ऐसे में सभी मनोनीत एल्डरमैन से अपेक्षा की जा रही है कि वे नगर में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग देंगे।
जनता को विकास की उम्मीद
नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को भी नए एल्डरमैनों से काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि यदि एल्डरमैन पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तो नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
नगरवासियों को उम्मीद है कि नवमनोनीत एल्डरमैन जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






