मंगलवार 23 जून को महापौर जनसुनवाई, नागरिक सीधे महापौर प्रीति सूरी के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं

कटनी शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए नगर निगम द्वारा आयोजित की जा रही महापौर जनसुनवाई अब आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच बनती जा रही है। इसी क्रम में 23 जून, मंगलवार को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में शहर के नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष उपस्थित हो सकेंगे।

महापौर प्रीति सूरी ने कहा है कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सहज और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं, जिससे समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि नागरिकों को विभिन्न शाखाओं के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।

महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करें और नगर निगम की इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING