“गोटेगांव खेड़ा में NSS महिला इकाई का सात दिवसीय शिविर संपन्न, छात्राओं ने दिया समाज सेवा का संदेश”

 

नरसिंहपुर, 30 मार्च 2026। ग्राम गोटेगांव खेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की महिला इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यह शिविर 24 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं ने ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए समाज सेवा का सशक्त संदेश दिया।

समापन समारोह में मणी नागेंद्र फाउंडेशन के सचिव सरदार सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, मंडल अध्यक्ष अंजलि सोनी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजुम आरा खान ने शिविर की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अन्नपूर्णा कोष्टा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मणी नागेंद्र सिंह फाउंडेशन के माध्यम से ‘ताऊजी’ द्वारा NSS की छात्राओं को टी-शर्ट वितरित की गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा की सरपंच प्रियंका राहुल खेमरिया ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों, अतिथियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्राम के सामाजिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment

“विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही से चार एल्डरमैनो कि घोषणा प्रखर समाजसेवी रजनीश नामदेव को मिला जन समस्याओं कि आवाज उठाने का अवसर”…  “नगर विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर नगर वासियों में खुशी कि लहर” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING