“समयसीमा में काम पूरा करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं — निगमायुक्त तपस्या परिहार” 

कटनी (31 मार्च) – निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार को नगर निगम के एमआईसी सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और समय-सीमा से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में पीएम स्वनिधि योजना, संबल योजना, स्वच्छता सर्वेक्षण, लंबित न्यायालयीन प्रकरणों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए निगमायुक्त ने विभागीय समन्वय के साथ कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जल संरक्षण पर विशेष फोकस, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

निगमायुक्त ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए उपयंत्रियों और वार्ड दरोगाओं को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में भ्रमण कर जल स्रोतों के आसपास हुए अतिक्रमण चिन्हित कर तत्काल हटाने की कार्रवाई करें। साथ ही वर्षा पूर्व वाटर हार्वेस्टिंग, पौधारोपण, जल संरचनाओं के पुनर्जीवन, तालाबों की सफाई और रिचार्ज पिट निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
आईएचएसडीपी योजना में लापरवाही पर नाराजगी
आईएचएसडीपी योजना के तहत पात्रता परीक्षण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए निगमायुक्त ने 10 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों पर कार्रवाई करने और पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सफाई व्यवस्था मजबूत करने और बीमारियों से बचाव के निर्देश

नगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने वर्षा पूर्व नालों की सफाई, आवारा मवेशियों पर अभियान और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए वार्डवार कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
जलभराव रोकने के लिए पहले से तैयारी जरूरी
पिछले वर्ष की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संभावित जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए टीमों को नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय करने को कहा गया।

फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

गर्मी के मौसम को देखते हुए निगमायुक्त ने सभी सरकारी, निजी संस्थानों, अस्पतालों और स्कूलों में फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच, मॉक ड्रिल और सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
बैठक में निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि और संबल योजना सहित सभी हितग्राही योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। साथ ही जनगणना 2027 की तैयारियों और 1 अप्रैल से ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Comment

“विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही से चार एल्डरमैनो कि घोषणा प्रखर समाजसेवी रजनीश नामदेव को मिला जन समस्याओं कि आवाज उठाने का अवसर”…  “नगर विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर नगर वासियों में खुशी कि लहर” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING