“आदिवासी युवकों से मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई” 

कटनी | 31 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने आदिवासी युवकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 31/03/2026 को यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 15/03/2026 को प्रार्थी सुखदेव कोल उर्फ भूरा (35 वर्ष) निवासी ग्राम कन्हवारा थाना कुठला ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रार्थी के अनुसार, गांव की महिलाएं जंगल से लकड़ी लेने जाती हैं, जहां उन्हें फॉरेस्ट कर्मियों द्वारा रोका जाता है, जबकि उसी क्षेत्र में मुरुम की खुदाई जारी थी। इस विषय पर प्रार्थी एवं गोरेलाल कोल ने होली के दूसरे दिन खुदाई स्थल का वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

वीडियो से नाराज होकर दिनांक 14/03/2026 की रात आरोपी दीपक परिहार अपने साथियों के साथ दीपक जलोना के फार्म हाउस पहुंचा, जहां पहले गुड्डा दाहिया के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई।
इसके बाद आरोपीगण प्रार्थी के घर पहुंचे और उसे जबरन पकड़कर गली में ले जाकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके पश्चात आरोपी गोरेलाल कोल के घर पहुंचे और उसे जबरन बाहर ले जाकर मुरुम खुदाई स्थल के पास ले जाकर उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

पुलिस कार्रवाई

घटना के संबंध में प्रकरण दर्ज कर कुठला पुलिस द्वारा पारंपरिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की गई। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त महिंद्रा XUV 300 (MP21ZA7479) वाहन को जब्त किया गया है।
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

“विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही से चार एल्डरमैनो कि घोषणा प्रखर समाजसेवी रजनीश नामदेव को मिला जन समस्याओं कि आवाज उठाने का अवसर”…  “नगर विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर नगर वासियों में खुशी कि लहर” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING