“बस स्टैंड रैन बसेरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 58 हितग्राहियों की हुई जांच, चिकित्सकों द्वारा जांच कर वितरित की दवाइयां” 

 

कटनी। राज्य शासन के निर्देशों एवं नगर निगम प्रशासन के मार्गदर्शन में जनहित और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए गुरुवार 8 जनवरी की रात्रि बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल रैन बसेरा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का बृहद आयोजन किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर जिला चिकित्सालय कटनी के चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें रैन बसेरा में ठहरे मुसाफिरों एवं जरूरतमंद नागरिकों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान उपायुक्त शैलेश गुप्ता, आश्रय स्थल प्रभारी एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, राजस्व उप निरीक्षक सनीष रजक सहित आश्रय स्थल में पदस्थ कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला विशेष रूप से उपस्थित रहा।

जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम द्वारा रैन बसेरा में रात्रि विश्राम कर रहे लगभग 58 हितग्राहियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मुसाफिरों एवं जरूरतमंद नागरिकों के साथ-साथ आश्रय स्थल के संचालन एवं संधारण कार्य में संलग्न कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मौके पर चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, रूटीन हेल्थ चेकअप सहित सामान्य रोगों की विस्तृत जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, साथ ही जरूरत अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आश्रय स्थल में आने वाले मुसाफिरों को त्वरित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना रहा। नगर निगम कटनी एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनस्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING