“सूना मकान बना चोरों का निशाना, ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी से हड़कंप”बेखौफ चोर, घर का ताला तोड़ उड़ाए सोने-चांदी के जेवर”

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/

कटनी। थाना कुठला क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी में रखे करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

घटना का पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी सुरेन्द्र कुमार मोगेरिया, पिता राममिलन मोगेरिया, उम्र 48 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, थाना कुठला, ने 4 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फरियादी ने बताया कि वह 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 के बीच घर से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ा और अंदर रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुठला पुलिस ने अपराध क्रमांक 17/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(ए) में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

इलाके में दहशत का माहौल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के रहवासी भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING