
न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/
कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घुन्नौर गांव में 30 दिसंबर को मंगलवार दोपहर झाड़ियों से अचानक निकले तेंदुए ने गांव में खेल रहे 10 वर्षीय मासूम राज कोल पिता देशराज कोल को जबड़े में दबोच लिया था और ग्रामीणों के सामने ही जंगल की ओर भाग गया।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। वही रेंजर ओमप्रकाश भलावी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तेंदुए की तलाश के लिए पगमार्क, ड्रोन और अन्य आधुनिक संसाधनों की मदद ली गई। घंटों की तलाश के बाद बच्चे का शव जंगल की झाड़ियों से बरामद कर लिया गया था। शव मिलने के समय बच्चे के वस्त्र खून से लथपथ थे चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बच्चे की मौत की पुष्टि की गई।
घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी । ग्रामीणों से समूह में रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और रात के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई थी। पूरे गांव क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा था। इस दौरान पूरे जंगल क्षेत्र में तेंदुए की तलाश लगातार की जा रही थी। वही इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल व्याप्त था। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को जल्द पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई थी। वन विभाग का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी और तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।
आज बुधवार सुबह 9:00 बजे इस तेंदुए को घटनास्थल के पास से ही पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है पकड़े गए तेंदुओं को मुकुंदपुर सफारी रीवा में छोड़ा जाएगा आज डॉक्टर की एक टीम ने इस तेंदुए का चिकित्सा की परीक्षण किया गया पकड़ा गया यह तेंदुआ पूरी तरह स्वास्थ्य बताया जा रहा है।






