क्रिसमस की धूम: प्रभु यीशु के जन्म पर कटनी के चर्चों में गूंजी प्रार्थनाएं, विशेष सभाओं का आयोजन” 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी शहर में आज क्रिसमस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की खुशियाँ बुधवार रात ठीक 12 बजे से ही शुरू हो गईं, जब लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर पर्व का स्वागत किया।

शहर के सभी प्रमुख चर्चों को रंग-बिरंगी लाइटों, सितारों और आकर्षक सजावटी सामग्री से भव्य रूप से सजाया गया है। आज गुरुवार को मुख्य उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें विशेष प्रार्थना सभाएं, कैरोल सिंगिंग और प्रभु यीशु के संदेशों पर आधारित प्रवचन आयोजित किए जा रहे हैं।

क्रिसमस के अवसर पर सामाजिक एकता और भाईचारे का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है। विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में चर्चों और कार्यक्रमों में शामिल होकर पर्व की खुशियाँ साझा कर रहे हैं। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक काटने की परंपरा निभाई गई बच्चों और जरूरतमंदों के बीच उपहारों का वितरण लोग गले मिलकर और शुभ संदेशों के जरिए दे रहे हैं बधाइयाँ शहर के अन्य चर्चों में भी दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कटनी में चारों ओर क्रिसमस का उल्लासपूर्ण और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING