
कटनी (मध्य प्रदेश) — जन अभियान परिषद् के विकास खंड कटनी अंतर्गत सेक्टर क्रमांक–3 कन्हवारा के ग्राम डिटवारा में जल संरक्षण को लेकर उल्लेखनीय पहल की गई। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रामानुज पांडे के नेतृत्व, समन्वय तथा नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से ग्राम की केवलारी नदी में श्रमदान कर 40 बोरियों का बोरी बंधान तैयार किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जल संचय एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय खेर माई मंदिर प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, CMLDP के छात्र, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में माया गुप्ता, बालमुकुंद मिश्रा (ब्लॉक समन्वयक), संस्था अध्यक्ष आर. एल. चौधरी, अवधेश तोमर, डॉ. सुखेंद्र सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), शिवकुमार चौधरी, रविकांत राय, गनपत कोल, लक्ष्मण सिंह सहित ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संदेश स्पष्ट — सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयास से ही जल संरक्षण संभव है। केवलारी नदी में किया गया बोरी बंधान आने वाले समय में जल संचय को बढ़ावा देगा और ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।







