लोक अदालत के पूर्व हो शत-प्रतिशत बिलों का वितरण

कटनी। निगमायुक्त तपस्या परिहार नें शनिवार 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के आयोजन के शेष 9 दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारी कर्मचारी आवश्यक तैयारियों में जुट जाएं। निगमायुक्त ने लोक अदालत के पूर्व समस्त करदाताओं को बिलों का वितरण करने के साथ ही नागरिकों को बकाया राशि की जानकारी मैसेज के माध्यम से पूर्व से प्रदान करने तथा लोक अदालत का भरपूर प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि अधिक से अधिक करदाता लोक अदालत की छूट का लाभ प्राप्त कर सकें।
निगमायुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली निगम के विकास कार्यों के सुचारू संचालन की आधारशिला है, इसलिए सभी अधिकारी समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से अपना कार्य पूर्ण करें। बैठक में कम नवंबर माह के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कम वसूली वालों कर्मचारियों पर निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए तथा अच्छी वसूली करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाकर वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक राजस्व निरीक्षक मुकेश राजपूत, प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार प्यासी, लवकुश तिवारी उपस्थित थे

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING