कटनी नगर निगम की समय-सीमा बैठक में सख़्त निर्देश — विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

कटनी। सोमवार को निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने समय-सीमा की बैठक में नगर निगम की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और लंबित प्रकरणों की शाखावार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी कार्य प्रगति तेज़ करें और समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ई-नगरपालिका 2.0 पर दिया जोर

निगमायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे
ई-नगरपालिका पोर्टल 2.0 के अंतर्गत उपलब्ध मॉड्यूल्स में ही कार्य करें तथा निर्धारित मॉड्यूल्स में UAT रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।

विभागों की समीक्षा—लंबित पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जल प्रदाय, राजस्व, लोक निर्माण, भवन अनुज्ञा, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, विद्युत, विधि और योजना शाखा की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने कहा—“लंबित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई कर प्रतिवेदन पूर्ण जानकारी के साथ दर्ज करें। पूरा हो चुके मामलों में शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क भी सुनिश्चित करें।”

समग्र–आधार ई-KYC और कर वसूली के लिए शिविर

उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों की सुविधा के लिए
जोन कार्यालयों में ई-KYC और कर वसूली शिविर आयोजित किए जाएं तथा उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए उपायुक्त शैलेष गुप्ता और राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई।

आवासीय पट्टों के वितरण हेतु दल पुनर्गठित करें

नगरीय क्षेत्र में आवासीय पट्टों के वितरण कार्य को गति देने हेतु वार्ड के टेक्स कलेक्टरों का पूर्व आदेश अनुसार दल गठित कर कार्रवाई जल्द पूर्ण करने के निर्देश राजस्व अधिकारी को दिए गए।

शहर की सड़कों पर गड्ढों की जल्द भराई के निर्देश

बरगवा मुख्य मार्ग में गड्ढों की फिलिंग की समीक्षा करते हुए अन्य वार्डों में भी परफॉर्मेंस गारंटी कार्यों की जाँच, कमियों को दूर करने तथा मुख्य मार्गों पर गड्ढों की तेजी से भराई करने के निर्देश प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे को दिए गए।

नगर निगम वर्कशॉप होगी दुरुस्त

निगम की कार्य-प्रणाली को सुचारू रखने हेतु
वर्कशॉप की पूर्ण जांच कर उचित स्थल, संसाधन और कर्मचारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

अवैध मैरिज गार्डन पर कड़ी कार्रवाई का आदेश

प्रभारी यंत्री ने बताया कि नगर में कुल 23 मैरिज गार्डन संचालित हैं, जिनमें
14 के पास अनुमति है जबकि 9 बिना अनुमति संचालित हो रहे हैं।

निगमायुक्त ने निर्देश दिया—“अवैध मैरिज गार्डन संचालित करने वालों पर तुरंत नोटिस जारी कर कठोर कार्रवाई की जाए।”

फिश पार्लर, आवास योजना, अतिक्रमण और मवेशी नियंत्रण पर भी चर्चा

बैठक में निगमायुक्त ने आगे निर्देश दिए—फिश पार्लर हेतु दो स्थलों का चयन करें प्रधानमंत्री आवास योजना (प्रेम नगर) में विद्युतीकरण कार्य में तेजी लाएं मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने अभियान जारी रखें सेप्टिक टैंक सफाई प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार बढ़ाएं आवारा मवेशियों पर नियंत्रण एवं कार्रवाई करें निगमायुक्त ने सभी विभागों से कहा कि समय-सीमा में कार्य पूरा करना प्राथमिकता है, और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING