“बाल दिवस पर 29वां युवा उत्सव महोत्सव”  “माधव नगर स्थित खेल विभाग परिसर में हुआ सम्पन्न, बढ़चढ़ कर युवाओं ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा”

कटनी। बाल दिवस के अवसर पर माधव नगर स्थित खेल परिसर में मध्य प्रदेश सरकार के तत्वावधान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 29वां युवा उत्सव महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, लोक नृत्य, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी और निबंध प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा रहे। समापन सत्र के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी विश्वकर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

महोत्सव में खेल युवा कल्याण विभाग के पदाधिकारी, खेल शिक्षक, संगीत शिक्षक,उप पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे, इंस्पेक्टर नवीन नामदेव सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी, अभिभावक और स्थानीयजन उपस्थित रहे।

             सचिन कुट्टी संगीत शिक्षक

बाल दिवस पर आयोजित यह युवा उत्सव कटनी के उभरते युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING