
कटनी। आज रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, गायत्री नगर में “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मां भारती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्या भारती द्वारा प्रायोजित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में निहित सात शक्तियों — मातृत्व, सृजनशीलता, करुणा, सहनशीलता, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिष्ठा — को जागृत करना था, ताकि वे ऐसे संस्कारवान बालकों का निर्माण कर सकें जो “राष्ट्र प्रथम” की भावना को साकार करते हुए भारत का गौरव बनें।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित समाजसेवी श्रीमती श्रीबाई पाराशर एवं श्रीमती उमा वार्ष्णेय का विद्यालय परिवार की ओर से शाल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती उमा वार्ष्णेय, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती रूपा मिश्रा, विशिष्ट अतिथि अनु शशांक श्रीवास्तव, मुख्य वक्ता श्रीमती ज्योति विनय दीक्षित एवं श्रीमती प्राची सौरभ जैन, कार्यक्रम संयोजिका रश्मि दुबे और आशा दुबे मंचासीन रहीं।
दर्शक दीर्घा में सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत जबलपुर के उपाध्यक्ष संतोष अवधिया, मध्य क्षेत्र शिशु वाटिका प्रमुख प्रभात सिंह, जिला संयोजक इसान जैन, प्राचार्य पुरुषोत्तम माली एवं प्रधानाचार्य रमाकांत दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे मनोयोग से विचारों को सुना।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री हेमलता रैकवार ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
✨ “सप्त शक्ति संगम” ने महिला सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। ✨






