बजरंग कटाये घाट मेला 5 नवंबर से – झूले, रंगारंग कार्यक्रमों और धार्मिक आस्था का संगम

कटनी (4 नवंबर)। परंपरा और उल्लास से भरे श्री बजरंग कटाये घाट मेले का शुभारंभ इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से किया जाएगा। बुधवार, 5 नवंबर दोपहर 3 बजे मघई मंदिर से शुरू होने वाली बजरंगबली जी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कटाये घाट पहुंचेगी। शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार के साथ जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में किया जाएगा कटाये घाट पहुंचकर श्री बजरंगबली जी की प्रतिमा स्थापना के साथ मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा।

मनोरंजन और भक्ति का संगम

महापौर, निगमाध्यक्ष और आयुक्त के निर्देशन में इस बार मेले को खास और भव्य रूप दिया गया है। मेला स्थल पर विशेष टेंट और डेकोरेशन, लेजर शो, गंगा आरती, कृष्ण रासलीला, दिवारी नृत्य, सुंदरकांड, दंगल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

अजमेर से पहुंचे इरफान खान द्वारा लगाए गए 45 फुट के नाव झूले, गोल झूले, चकरी झूले और जंपिंग झूले बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण होंगे। साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों और घरेलू सामान की दुकानें भी लगाई जाएंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम (6 से 8 नवंबर तक)

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नगर की विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राएं एकल गायन, निबंध लेखन, रिकॉर्ड डांस, सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस और विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

शासकीय विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी और प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ताकि नागरिक योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

खेलकूद प्रतियोगिताएं

6 नवंबर – खो-खो प्रतियोगिता,7 नवंबर – वॉलीबॉल प्रतियोगिता,8 नवंबर – कबड्डी प्रतियोगिता

प्रतियोगिताएं प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी।

विशेष आकर्षण एवं समापन समारोह

हर शाम 5:30 से 8:00 बजे तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम —कृष्ण रासलीला, दिवारी नृत्य, सुंदरकांड पाठ, दंगल, लेजर शो, गंगा आरती, महिलाओं के विशेष कार्यक्रम, और सामाजिक संदेश देने वाली लघु फिल्म का प्रदर्शन मेले का समापन समारोह 9 नवंबर को शाम 3:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें पुरस्कार वितरण के साथ मेले की समाप्ति की घोषणा की जाएगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING