
न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया
कटनी। लंबे अंतराल के बाद केंद्रीय जीएसटी (CGST) टीम की सक्रियता से शहर के गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को सेंट्रल CGST की 10 से 12 सदस्यीय टीम ने विश्वकर्मा पार्क क्षेत्र में स्थित दो प्रमुख गुटखा थोक व्यापारियों — विमल गुटखा के व्यापारी हरीश और हरिओम ट्रेडर्स के संचालक सुरेश आहूजा — के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार, टीम ने दुकानों की शटर बंद कर अंदर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी की बारीकी से जांच शुरू की है। ये दोनों व्यापारी रजनीगंधा, तानसेन समेत कई ब्रांडेड गुटखा उत्पादों के थोक विक्रेता बताए जा रहे हैं।
कार्रवाई के दौरान कर विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है।
Post Views: 282






