“कटनी जेल में बवाल — बंदियों में झगड़ा, एक ने खुद को किया घायल”

 

कटनी से बड़ी खबर —
कटनी। रविवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास केंद्रीय जेल में बंदी दीपक मोटवानी, दीपक पिता कृष्णा, और एक अन्य बंदी के बीच किसी बात को लेकर बात विवाद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनसार मामला कुछ ही मिनटों में बढ़ा और झगड़े की नौबत आ गई।सूचना मिलते ही जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे और तीनों को अलग-अलग कर शांत कराया।

करीब डेढ़ घंटे बाद बंदी दीपक पिता कृष्णा ने खुद को किसी धारदार वस्तु से घायल कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया और वापस जेल भेज दिया गया।

घायल बंदी का आरोप है कि दीपक मोटवानी ने उस पर हमला किया। हालांकि जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बंदियों में विवाद की पुष्टि तो की है, लेकिन मारपीट की बात से इनकार किया है। उनका कहना है — “बंदी ने स्वयं को घायल किया है, किसी ने हमला नहीं किया।”

गौरतलब है कि दीपक मोटवानी, माधवनगर निवासी रोहित चंचलानी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING