बाकल थाने में बड़ा बदलाव — थाना प्रभारी रश्मि सोनकर लाइन अटैच, डीएसपी शिवा पाठक को सौंपी जिम्मेदारी

कटनी। लगातार विवादों में घिरे बाकल थाना प्रकरण का असर आखिरकार पुलिस महकमे में दिखाई दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रश्मि सोनकर को पुलिस लाइन भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में बाकल थाने में हुए हंगामे, करणी सेना के विरोध प्रदर्शन और थाना प्रभारी के पति पर लगे आरोपों के बाद यह कदम उठाया गया है।

अब प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी)  सुश्री शिवा पाठक को बाकल थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वे फिलहाल दो माह के लिए ट्रेनी अधिकारी के रूप में यहां कार्य करेंगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, एसपी ने यह परिवर्तन थाने की कार्यप्रणाली सुधारने और व्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से किया है।

बाकल विवाद के बाद से पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब नई नियुक्ति के साथ उम्मीद की जा रही है कि थाने में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING