कटनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई — चंद घंटे में प्राणघातक हमला करने वाला अपचारी बालक गिरफ्तार

कटनी। जिला पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कानून व्यवस्था एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के आदेशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटे के भीतर प्राणघातक हमला करने वाले अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

बहरहाल दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को ग्राम गोपालपुर में पारिवारिक विवाद के चलते अशोक कुमार पिता रामदास नामदेव (आयु 40 वर्ष) निवासी गोपालपुर पर कैंची से प्राणघातक हमला किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को शासकीय अस्पताल उमरियापान में भर्ती कराया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया, जिस पर उसके विरुद्ध धारा 109(1), 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी बालक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल अभिरक्षा केंद्र जबलपुर भेजा गया है।

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में —थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे उपनिरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा आरक्षक रामसेवक का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING