दीपदान पर्व की तैयारियां पूर्ण — महापौर और निगमायुक्त ने दी पर्यावरण संरक्षण की अपील

कटनी। कटाए घाट में मंगलवार संध्या को आयोजित होने वाले दीपदान कार्यक्रम को लेकर नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट क्षेत्र में साफ-सफाई, सुगम आवागमन और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपदान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कटाएघाट मोड़ से नदी घाट तक विशेष साफ-सफाई कराई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेट्स लगाए गए हैं और सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

दीपावली पर्व के अवसर पर महापौर प्रीति सूरी और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नगरवासियों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि दीपदान और पूजा-अर्चना के दौरान प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करें तथा केवल पारंपरिक दोने और मिट्टी के दीपक का ही प्रयोग करें।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि प्लास्टिक से निर्मित दीपदान सामग्री जल संरचनाओं और पर्यावरण दोनों को प्रदूषित करती है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ और हरित दीपदान पर्व मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि मिट्टी के दीपक जलाने से स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिलता है, जिससे आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहन मिलता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 