“रिवर फ्रंट पर निगमायुक्त तपस्या परिहार का औचक निरीक्षण” दिसंबर तक सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश

कटनी — शहर की सुंदरता और नागरिकों के मनोरंजन सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से रिवर फ्रंट परियोजना के अंतर्गत कटाएघाट स्थित नदी किनारे विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्थल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और सभी लंबित कार्यों को मानक गुणवत्ता के साथ दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री सुनील सिंह, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रोजेक्ट रिपोर्ट और डिजाइन का अवलोकन

निगमायुक्त ने सबसे पहले प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं ड्राइंग डिजाइन देखकर निर्माणाधीन नाली, रैंप एवं पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग का निरीक्षण किया।
उन्होंने पेवर ब्लॉक कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही श्री राम जानकी मंदिर में चल रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए सुगम आवागमन के लिए बाउंड्रीवाल और सीढ़ी निर्माण की कार्यवाही नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए।

दीपदान महोत्सव को ध्यान में रखते हुए घाट का निरीक्षण

सुश्री परिहार ने कटाएघाट की सीढ़ियों के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने दीपदान महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए कव्हरिंग और सीढ़ियों के कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
साथ ही घाट की दूसरी ओर होने वाले आगामी विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली।

पाथवे और पिचिंग कार्य का पैदल निरीक्षण

कटाए घाट नदी किनारे 500 मीटर लंबे पाथवे एवं पिचिंग कार्य का निगमायुक्त ने पैदल चलकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पिचिंग में प्रयुक्त पत्थरों की साइज मानक अनुरूप नहीं होने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने गंभीर नाराजगी जताई और निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ग्रीन एरिया को सुंदर एवं नेचुरल लुक देने के निर्देश

ग्रीन एरिया के निरीक्षण के दौरान स्थल को समतल न पाए जाने और घास व्यवस्थित न लगाए जाने पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई।
उन्होंने निर्देश दिए कि पेड़ों के चारों ओर सीमेंटेड पट्टियों के स्थान पर सुंदर फूलों की क्यारी बनाकर प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान किया जाए। साथ ही सिंचाई हेतु स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए।

मेला स्थल की तैयारियों का जायजा

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कार्तिक पूर्णिमा से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेज, पंडाल, बैठक व्यवस्था, दुकानों के स्थान और कार्यक्रम स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री को स्टेज के पास से हटाकर मेला की तैयारियां शीघ्र प्रारंभ की जाएं।

पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

रिवर फ्रंट निरीक्षण के बाद निगमायुक्त ने द्वारका सिटी के पीछे लगाए जाने वाले पटाखा बाजार का निरीक्षण किया।उन्होंने फायर ब्रिगेड और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने जानकारी दी कि इस वर्ष द्वारका सिटी में 59 दुकानें,माधवनगर में 31, एनकेजे में 23
कुल 113 दुकानें लगाई जाएंगी।प्रति दुकान ₹560 प्रतिदिन के मान से किराया निर्धारित किया गया है।

स्थानीय व्यवसायियों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार का आभार जताया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING