“अवैध_खनन_पर_सख्त_कार्रवाई रातभर चला खनिज विभाग का जांच अभियान, दो हाइवा जब्त”

कटनी। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। निर्देशों के पालन में खनिज अमले द्वारा लगातार रात्रिकालीन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

खनिज उपसंचालक रत्नेश दीक्षित ने बताया कि गुरुवार की देर रात चाका बाईपास और झिंझरी बाईपास पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान पन्ना मोड़ के पास दो हाइवा गिट्टी का परिवहन अभिवहन पास से अधिक मात्रा में करते पाए गए। टीम ने दोनों हाइवा को जप्त कर कोतवाली थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया।

जांच दल ने बड़बारा रोड और पन्ना रोड पर भी पूरी रात वाहनों की जांच की। इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमल परस्ते, एवं सिपाही ज्ञानेन्द्र सिंह शामिल रहे।

खनिज विभाग के अनुसार, जिले के अन्य तहसीलों में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण अभियान जारी हैं, और यह कार्रवाई सतत् रूप से जारी रहेगी, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”