नकली ‘राजश्री’ की आशंका! अशोकनगर फैक्ट्री खुलासे के बाद भी प्रशासन द्वारा कटनी में कोई जांच  कार्यवाही नहीं आ रही सामने

कटनी न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/ अशोकनगर में हाल ही में पुलिस द्वारा नकली राजश्री तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किए जाने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली उत्पाद, पैकिंग सामग्री, मशीनें और रसायन जब्त किए गए थे।

बात करे तो कटनी जिले में भी नकली राजश्री की सप्लाई और बिक्री की आशंका गहराने लगी है। स्थानीय बाजारों, ग्रामीण इलाकों और हाईवे ढाबों पर बड़ी मात्रा में राजश्री की छोटी-बड़ी पाउच खुलेआम बिक रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई दुकानों तक यह माल बिना बिल और अनाधिकृत सप्लाई चैन के माध्यम से पहुंच रहा है।

सूत्रों का कहना है कि थोक में सस्ता माल मिलने के कारण कई व्यापारी बिना स्रोत जांचे उत्पाद खरीद रहे हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि जिले में नकली तंबाकू उत्पादों का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, नकली राजश्री में मिलाए जाने वाले हानिकारक रसायन और निम्न गुणवत्ता के तंबाकू से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं। वहीं मध्यप्रदेश में अब यह अवैध कारोबार कर चोरी और आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है।

कटनी जिले में अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन स्थिति को देखते हुए प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को तत्काल जांच अभियान चलाने की आवश्यकता है।
साथ ही, तंबाकू उत्पादों की पैकिंग, बैच नंबर, QR कोड और बिलिंग की जांच के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जाना चाहिए।

स्थानीय नागरिकों ने भी मांग की है कि पुलिस और जिला प्रशासन थोक गोदामों तथा सप्लाई पॉइंट्स की सघन जांच करे, ताकि जिले को नकली राजश्री जैसे खतरनाक और अवैध कारोबार से मुक्त रखा जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING