स्टेशन पर रहस्यमयी गुमशुदगी! बनारस से मुंबई जा रही महिला ट्रेन से उतरी और फिर गायब

कटनी। बनारस से मुंबई जा रही एक महिला कटनी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जीआरपी कटनी थाने में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा सिंह (48 वर्ष) पत्नी गजराज सिंह, निवासी मकान नं. 2, बाबा विभव नाथ वेलफेयर सोसाइटी, नालासोपारा (महाराष्ट्र) अपने मायके वाराणसी गई थीं। वह 11 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12168 बनारस–एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मुंबई लौट रही थीं।

यात्रा के दौरान शाम करीब 7 बजे कटनी स्टेशन पर पूजा ने परिजनों से अंतिम बार फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें उल्टी आने के कारण ट्रेन से उतरना पड़ा, लेकिन ट्रेन छूट जाने से वह दोबारा सवार नहीं हो सकीं। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और कोई संपर्क नहीं हो सका।

परिजनों के अनुसार, पूजा अब तक घर नहीं पहुंचीं, जिससे घरवालों में गहरी चिंता और भय का माहौल है।

जीआरपी कटनी ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज और  मोबाइल लोकेशन पर महिला की तलाश कर

कटनी स्टेशन से महिला का इस तरह गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है — आखिर पूजा सिंह कहां लापता हुईं? पुलिस के बताएं अनुसार महिला के मिले मोबाइल लोकेशन पर एक टीम भेजी गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING