आय से 175 गुना अधिक संपत्ति, समिति प्रबंधक सुशील गुप्ता पर EOW की बड़ी कार्रवाई

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया /

कटनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। समिति प्रबंधक सुशील गुप्ता के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए, आय से 175 गुना संपति जप्त की गई जानकारी के मुताबिक, जबलपुर EOW की 20 सदस्यीय टीम ने कटनी जिले के बसाड़ी समिति प्रबंधक सुशील गुप्ता के घर, राइस मिल और फार्महाउस पर एक साथ दबिश दी।शिकायत गुप्त सूत्रों से मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।जांच के शुरुआती दौर में सामने आया है कि सुशील गुप्ता ने 1991 से 2019 तक अपनी कुल आय महज 19 लाख रुपये दिखाई थी,जबकि खर्चों का आंकड़ा 56 लाख रुपये तक पहुँचता है।

ईओडब्ल्यू के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि छापे के दौरान करीब 35 हजार रुपये नकद,और सामान्य स्थिति में सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अधिकांश जेवर गिरवी रखकर सोना लिया गया था। सुशील गुप्ता लंबे समय से खरीदी केंद्र और शासकीय राशन दुकान का संचालन कर रहे थे,जहां भारी भ्रष्टाचार के जरिए उन्होंने मोटी रकम कमाई।ओडब्ल्यू के सूत्रों के अनुसार: तीन ठिकानों के अलावा, एक अतिरिक्त वेयरहाउस,और कटनी के एनकेजे इलाके में एक प्लॉट की भी जानकारी सामने आई है। इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में करीब 300 गुना अधिक चल-अचल संपत्ति का खुलासा हो सकता है।फिलहाल, जांच टीम कटनी से रवाना हो चुकी है,
और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING