सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक: निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को दिए रोजाना समीक्षा के निर्देश

news voice of india/

कटनी, सोमवार। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखाओं की शिकायतों की रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों की नियमित समीक्षा से अनावश्यक लंबित मामले कम होंगे और नागरिकों को त्वरित एवं संतोषजनक समाधान मिल सकेगा।

बैठक में ग्रेडिंग की लंबित शिकायतों के अलावा स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, सिविल कार्य, सीवेज, भवन अनुज्ञा, अतिक्रमण (अस्थाई व स्थाई), प्रकाश व्यवस्था, उद्यान, यांत्रिकी योजना, स्थापना-पेंशन, सामान्य प्रशासन, तथा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।

आयुक्त ने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त  शैलेश गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, असित खरे, आदेश जैन, उपयंत्री संजय मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, अश्विनी पाण्डेय, शैलेन्द्र प्यासी, मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, योजना प्रभारी रविशंकर पांडेय, लेखापाल श्रीकांत तिवारी सहित नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING