
कटनी। मित्तल एनक्लेव के सामने तेज रफ्तार काली कार (एमपी 20 ज़ेडआर 3992) ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार एनक्लेव के अंदर चली गई। हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही यातायात प्रभारी राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुँचाया और दुर्घटना करने वाले वाहन को ज़ब्त कर माधवनगर थाने भिजवाया।
Views: 287






