
जबलपुर से बड़ी खबर —
रेलवे स्टेशन गोसलपुर पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना जबलपुर की टीम मौके पर पहुंची घटना 5/10/ 2025 की बताई जा रही है एवं शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग क्रमांक 57/25, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है —
यदि इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान से जुड़ी कोई सूचना मिले, तो कृपया जीआरपी थाना जबलपुर के मोबाइल नंबर 7049150927 पर संपर्क करें।
फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Post Views: 711






