
पन्ना। विगत दिवस 4 अक्टूबर को पन्ना जिले के शाहनगर पुलिस थाना में चौपरा ग्राम की महिलाओं सहित ग्रामीणों के हाई वोल्टेज प्रदर्शन और 5 अक्टूबर को चौपरा पहुंचे पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की दखल के बाद आज 6 अक्टूबर को चौपरा में आबकारी विभाग ने दलबल के साथ पहुंचकर छापामार कार्रवाई कर की गई है,
दरअसल बीते 4 अक्टूबर को पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपरा ग्राम की महिलाओं द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ शाहनगर पुलिस थाना पहुंचकर गांव में करीबन आधा दर्जन स्थानों पर अवैध शराब बिक्री के आरोप लगाए थे, और यह भी कहा था कि गांव में अवैध शराब विक्रेताओं तथा शराबियों का आतंक इस कदर है कि वे महिलाओं की लाडली बहना योजना की राशि तक निकालकर उसकी शराब पी जाते हैं और ना देने पर मारपीट कर देते है, जिसने गांव की महिलाओं का जीवन दूभर कर दिया है, वही 5 अक्टूबर को मीडिया की खबरों पर संज्ञाऩ लेकर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने भी चौपरा पहुंचकर समर्थन की बात की, जिसके बाद आज सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय ने स्टाफ के साथ ग्राम चौपरा में दो जगहों में छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी जसवंत सिंह पिता रामकुमार सिंह राठौर उम्र 35 वर्ष के यहां से 20 पाव देशी शराब और आरोपी परमानंद सिंह पिता सुम्मेरा सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी चौपरा की दुकान से 26 पाव देशी शराब सादा जप्त की गई है, और आबकारी अधिनियम की धारा 34 का अपराध पंजीबद्ध किया है।







