जिला पंचायत कटनी की नवागत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने संभाला पदभार, निगमायुक्त तपस्या परिहार रहीं मौजूद

कटनी (3 अक्टूबर)। जिला पंचायत कटनी की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर (IAS, 2018 बैच) ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर को पूर्वान्ह पदभार ग्रहण किया।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने उन्हें जिला पंचायत सीईओ का प्रभार सौंपा।

हाल ही में राज्य शासन द्वारा 27 सितंबर 2025 को सुश्री कौर का स्थानांतरण अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से कर जिला पंचायत कटनी के सीईओ पद पर किया गया है।

इससे पहले 15 सितंबर को तत्कालीन सीईओ श शिशिर गेमावत (IAS, 2018) का स्थानांतरण अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल किया गया था। तब कलेक्टर आशीष तिवारी ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।

अधिकारियों ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सुश्री कौर का स्वागत और अभिनंदन किया।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सुश्री कौर ने सभी से परिचय प्राप्त किया, कार्यों की प्राथमिकताएं साझा कीं और टीम वर्क से बेहतर परिणाम लाने पर जोर दिया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING