
कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम हथकुरी में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। खेत में झूल रहे बिजली विभाग की खुली तार की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक खेत में यह तार कई दिनों से झूल रहा था, जिसकी शिकायत बार-बार विद्युत मंडल को की गई, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते शनिवार को तीन मवेशियों की जान चली गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त खेत में कोई किसान मौजूद नहीं था, वरना बड़ी मानवीय त्रासदी भी हो सकती थी। इस घटना के बाद गांव में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Post Views: 225






