“जागरूकता के बाद भी खतरा बरकरार – कटनी मुड़वारा स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल”

कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया। जहां एक ओर रेलवे प्रशासन नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए यात्रियों को समपार फाटक और लाइन क्रॉसिंग के ख़तरों से जागरूक कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसी स्टेशन पर यात्री खुलेआम पटरी पार करते दिखाई दिए।

रेलवे नियमों के अनुसार पटरियों को पार करना एक दंडनीय अपराध है। इस पर जुर्माना और सज़ा दोनों का प्रावधान है। इसके बावजूद जब यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ, उस समय न तो आरपीएफ कर्मी मौजूद थे और न ही जीआरपी की कोई टीम।

यानी स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। वायरल वीडियो यह साफ़ दिखाता है कि रेलवे सुरक्षा महज़ औपचारिकता बनकर रह गई है। वहीं आरपीएफ की कार्रवाई भी अक्सर सिर्फ़ ऑटो चालकों और अवैध वेंडरों तक सीमित दिख रही है।

अब बड़ा सवाल यही है —रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का जिम्मा किसके पास है यात्रियों की जान की हिफ़ाज़त कौन करेगा और इस वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाएंगे?

जब इस मामले पर क्षेत्रीय एरिया मैनेजर रोहित सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया लगातार रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिक्षेत्र में आरपीएफ जीआरपी की पेट्रोलिंग जारी है। एक वीडियो रेल लाइन पार करने का सामने आया है। जिसको संज्ञान लेते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING