“करोड़ों खर्च, फिर भी कटनी स्टेशन की ये हालत – बारिश में गीला प्लेटफॉर्म, फिसलते यात्री स्टेशन की हकीकत: करोड़ों के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव” “रेलवे की अनदेखी: जरा सी बारिश में यात्रियों की मुश्किलें”

 

 

 

 

 

 

कटनी।कटनी के मैंन रेलवे स्टेशन के जीआरपी सहायता केंद्र और रेलवे वेटिंग रूम के सामने जरा सी बारिश ने करोड़ों रुपए के सौंदर्यकरण और जीर्णोद्धार की पोल खोल दी। बारिश के दौरान बिल्डिंग के चूने और पानी से पूरा प्लेटफार्म गीला होता नजर आ रहा है।

एक तरफ रेलवे स्टेशनों को हाईटेक बनाने के लिए केंद्र सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं हाल ही में कटनी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्धार पर भारी राशि खर्च की गई।

इसके बावजूद प्लेटफॉर्म के अंदर की यह तस्वीर बताती है कि यात्रियों को जरा सी बारिश में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नवीन कुमार यात्री

वेटिंग हॉल के ठीक बगल में स्टेशन मास्टर का ऑफिस होने के बावजूद रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से अंजान बने हुए हैं। गीले प्लेटफॉर्म के कारण यात्रियों को फिसलन से जूझना पड़ रहा है, जिससे घायल होने का खतरा भी बढ़ गया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING