
कटनी, गुरुवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ (WCRMS) ने रेलवे कॉलोनियों और नकज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी व आपराधिक घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बतादे कि मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेंट कर कर्मचारियों व उनके परिवारों में बढ़ते भय और असुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की।
संघ ने बताया कि हाल ही में एक कर्मचारी पर हमला, दो कर्मचारियों के आवास में चोरी और आगजनी जैसी घटनाएँ सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि रेलवे कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी, असामाजिक तत्वों पर सख़्त कार्रवाई होगी और कर्मचारियों व उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर एस.एन. शुक्ला (मंडल अध्यक्ष, WCRMS), बी.एम. तिवारी (जिला अध्यक्ष, INTUC), राजा जगवानी (प्रवक्ता, INTUC) सहित WCRMS पदाधिकारी मौजूद रहे।
WCRMS संगठन ने जिला प्रशासन से अपेक्षा की कि रेलवे कॉलोनियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस व त्वरित कदम उठाए जाएँ।







