सिंगरौली इंटरसिटी से फरार हो रहा दुराचार आरोपी, एनकेजे आरपीएफ ने दबोचा

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी। न्यू कटनी जंक्शन एन के जे में आरपीएफ ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। सात साल की मासूम के साथ दुराचार कर फरार हो रहा आरोपी सिंगरौली इंटरसिटी (गाड़ी संख्या 11652) से भागने की फिराक में था, लेकिन आरपीएफ की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से वह कानून के शिकंजे में आ गया।

मासूम के साथ हैवानियत

जानकारी के मुताबिक हरदी गांव निवासी 19 वर्षीय राजेंद्र साहू पिता राजपति साहू ने गांव के स्कूल के पास खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर दुराचार किया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद सरई थाना पुलिस सक्रिय हो गई और तुरंत आरपीएफ को सूचना दी कि आरोपी ट्रेन से फरार हो सकता है।

एन.के.जे आरपीएफ की सूझबूझ से दबोचा गया आरोपी

सूचना मिलते ही न्यू कटनी जंक्शन आरपीएफ टीम अलर्ट हो गई। जैसे ही इंटरसिटी ट्रेन पहुंची, जवानों ने कोच-दर-कोच तलाशी शुरू की। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही आरोपी जनरल बोगी के बाथरूम में घुस गया और खुद को बचाने के लिए दरवाजा अंदर से बंद कर कपड़े बदलने लगा।
लेकिन आरपीएफ जवान ओम नारायण की सतर्कता और साहस ने आरोपी की चाल नाकाम कर दी। ओर किसी तरह आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

आरोपी को किया पुलिस के हवाले

आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्रारंभिक पूछताछ की और फिर उसे सरई थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

बहरहाल यात्री ट्रेन को सर्च करवाने में रेलवे सुरक्षा बल अपराध शाखा जबलपुर के प्रधान आरक्षक ताराचंद गुर्जर व प्रधान आरक्षक संदीप यादव ने भी सहयोग किया पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर इसमें अपना नाम राजेंद्र कुमार साहू पिता राजपति साहू उम्र 19 साल निवासी गांव हरदी पुलिस थाना सरई जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश बताया जिसे आरपीएफ थाना पर पुलिस चौकी निवास के स्टाफ की निगरानी में रखा गया है पुलिस चौकी निवास इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह आरोपी को लेने के लिए नई कटनी पहुंची।

 

यह कार्रवाई आरपीएफ की तत्परता और सजगता का उदाहरण है, जिसने न केवल आरोपी को फरार होने से रोका बल्कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING