
कटनी।मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती यह तस्वीरें कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र की हैं।
यहां शासकीय माध्यमिक शाला मवई का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जहां 1 से 8वीं तक 216 बच्चे हर दिन जान जोखिम में पढ़ाई करने को मजबूर हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यहां बच्चे एक ही कमरे में पढ़ाई करने मजबूर रहे हैं। दीवारों और छत की स्थिति किसी बड़े हादसे की ओर इशारा कर रही है। लेकिन शिक्षा विभाग को से कोई फर्क नहीं पड़ता बताया जा रहा है प्राचार्य द्वारा विधायक और शिक्षा विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं।ओर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही। वही ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग है कि जल्द से जल्द स्कूल की मरम्मत या नया भवन स्वीकृत कराया जाए, ताकि नौनिहाल सुरक्षित वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस स्थिति में क्या यह प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल नहीं है? एक तरफ शिक्षक को लेकर जनप्रतिनिधियों की बड़े-बड़े बयान सामने आते हैं यहां तक की प्रभारी शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह कटनी जिले के ही प्रभारी मंत्री हैं लेकिन जिले के ऐसे कई भवन जर्जर स्थिति में जिनकी मरम्मत तो दूर बच्चे दूसरी जगह बैठकर पढ़ने पर मजबूर है।






